LIC Golden Jubilee Scholarship 2023: एलआईसी गोल्डन जुबली स्कॉलरशिप 2023-24 के लिए ऑनलाइन आवेदन शुरू हो चुका हैl भारतीय जीवन बीमा निगम एलआईसी ने गोल्डन जुबली स्कॉलरशिप योजना 2023 की शुरुआत की है। इस योजना के द्वारा उच्च अध्ययन करने के लिए आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के विद्यार्थी को छात्रवृत्ति दी जाएगी। 10वीं और 12वीं कक्षा में 60% से अधिक अंक प्राप्त करने वाले सभी विद्यार्थी को छात्रवृत्ति दी जाएगी। और इसके तहत विद्यार्थी को प्रति वर्ष ₹20000 की राशि प्रदान की जाएगी। इसके बारे में और भी जानकारी के लिए इसका आधिकारिक नोटिफिकेशन को देख सकते हैं।
एलआईसी गोल्ड जुबली स्कॉलरशिप 2023 के लिए विद्यार्थी आवेदन कर सकते हैं। जिन्हें सत्र 2022 से 23 में 10वीं या 12वीं कक्षा में 60% या इससे अधिक अंक प्राप्त किए हैं। इसके साथ ही उनके परिवार कि आय 2.50 लाख रुपए से कम होनी चाहिए और विद्यार्थी वर्तमान में कॉलेज या संस्थान में नियमित अध्यनरत होनी चाहिए। इसके लिए ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि 14 जनवरी 2024 तक निर्धारित की गई है।

LIC Golden Jubilee Scholarship
LIC Golden Jubilee Scholarship 2023 News
एलआईसी गोल्डन जुबली स्कॉलरशिप योजना 2023 के लिए ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। और इसके लिए अंतिम तिथि 14 जनवरी 2024 तक रखी गई है। इस योजना में सभी विद्यार्थी को 20000 प्रति वर्ष दिए जाएंगे।
आर्थिक रूप से कमजोर परिवार के मेधावी छात्रों को यह छात्रवृत्ति प्रदान की जाएगी। जिससे कि वह उच्च शिक्षा और बेहतर अवसर प्राप्त कर सकें। आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के अधिकतर विद्यार्थी आर्थिक तंगी कारण आगे की शिक्षा ग्रहण नहीं कर पाते हैं। और इससे उन्हें अच्छी शिक्षा और रोजगार के अवसर मिलेगा।
आवश्यक दस्तावेज
आधार कार्ड
शैक्षणिक योग्यता संबंधी दस्तावेज
पहचान पत्र
आय प्रमाण पत्र
बैंक खाते की पासबुक
मोबाइल नंबर एवं पासपोर्ट साइज फोटो
LIC Golden Jubilee Scholarship 2023 Benefits
किसी भी विषय में स्नातक इंटीग्रेटेड कोर्स, डिप्लोमा कोर्स, व्यावसायिक शिक्षा या समकक्ष प्राप्त करने वाले विद्यार्थी को ₹20000 प्रतिवर्ष छात्रवृत्ति दी जाएगी। इसमें पहली किस्त 6000 एवं दूसरी किस्त 6000 और तीसरी किस्त ₹8000 होगी।
चिकित्सा के क्षेत्र में उसे उच्च शिक्षा प्राप्त करने वाले विद्यार्थी को प्रतिवर्ष ₹40000 की स्कॉलरशिप तीन किस्तों के रूप में दी जाती है। पहली किस्त ₹12000, दूसरी किस्त ₹12000 और तीसरी किस्त ₹16000 दी जाएगी।
इंजीनियरिंग के क्षेत्र में उच्च शिक्षा प्राप्त करने वाले विद्यार्थी को प्रति वर्ष ₹30000 स्कॉलरशिप दी जाएगी। इसमें पहले किस्त ₹9000 दूसरी किस्त ₹9000 और तीसरी किस्त ₹12000 दी जाएगी।
LIC Golden Jubilee Scholarship 2023 के लिए आवेदन कैसे करें?
एलआईसी गोल्ड जुबली स्कॉलरशिप योजना 2023 के लिए ऑनलाइन आवेदन करने के लिए आपको नीचे बताई गई। सभी स्टेप्स को ध्यानपूर्वक फॉलो करना होगा।
Step 1 : सबसे पहले आपको एलआईसी की आधिकारिक वेबसाइट gjss.licindia.in को ओपन करना होगा।
Step 2 : इसके बाद होम पेज पर एलआईसी गोल्ड जुबली स्कॉलरशिप के ऑप्शन पर क्लिक कर देना है।
Step 3 : इसमें सबसे पहले LIC Golden Jubilee Scholarship 2023 का नोटिफिकेशन को पढ़ लेना है।
Step 4 : इसके बाद में आपका अप्लाई लिंक पर क्लिक करना होगा।
Step 5 : अब आपको आवेदन फार्म में पूछे गए सभी जानकारी को सही-सही भर लेनी है।
Step 6 : अपना ईमेल एड्रेस और अकाउंट संबंधित सभी डिटेल को सही – सही भरनी है।
Step 7 : इसमें मांगा गए सभी आवश्यक दस्तावेजों को स्कैन करके अपलोड करनी है।
Step 8 : आवेदन फॉर्म भरने के बाद इसे प्रिंट आउट निकाल कर सुरक्षित रख ले।
महत्वपूर्ण लिंक
ऑनलाइन आवेदन लिंक – यहाँ क्लिक करें
ऑफिशियल वेबसाइट – यहाँ क्लिक करें
Leave a Comment